जमीन कारोबारी से राहुल सिंह गैंग के आजाद सरकार ने मांगी रंगदारी, दी जान मारने की धमकी, रेकी कर घर और स्कॉर्पियो का भेजा वीडियो

Ranchi: राजधानी में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है, अभी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान व उसके गुर्गों...

Ranchi: राजधानी में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है, अभी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान व उसके गुर्गों द्वारा व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ है कि राहुल सिंह गैंग के गुर्गा आजाद सरकार द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. जिसमें नगड़ी के नयासराय मुड़मा निवासी जमीन कारोबारी पवन मुंडा से आजाद सरकार (राहुल सिंह गैंग का गुर्गा) के नाम पर व्हाट्सएप के जरिये रंगदारी मांगी गई है. अपराधियों ने कारोबारी को डराने के लिए उसके घर और स्कॉर्पियो की रेकी कर तस्वीरें और वीडियो भेजे, साथ ही जान से मारने की धमकी दी. मामले में जमीन कारोबारी पवन मुंडा ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

क्या है मामला ?

पवन मुंडा ने विधानसभा थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पिछले कुछ दिनों से एक विदेशी इंटरनेट नंबर (+639301868234) से लगातार व्हाट्सएप कॉल आ रहा था. कॉल नहीं उठाने पर उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें जमीन का कारोबार मैनेज कर रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी है. मैसेज में रकम का जिक्र नहीं किया गया है.

डराने के लिए घर का वीडियो व तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजा 

अपराधियों ने पवन मुंडा के काले रंग की स्कॉर्पियो और नयासराय स्थित घर का वीडियो व तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजा है और यह बताने की प्रयास किया है कि वे लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख हुए है. प्राथमिकी के अनुसार 24 जून की सुबह नयासराय रिंग रोड के पास कुछ संदिग्ध लोग भी घूमते दिखाई दिये, जिससे परिवार में भय का माहौल है.

धमकी देने वाले नंबर की जांच शुरू 

इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और स्क्रीनशॉट की जांच कर रही है. साथ ही धमकी देने वाले नंबर की तकनीकी जांच और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर रेकी करने वाले आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: चाईबासा: PLFI से साठगांठ करने के आरोपी रिंकू साहू को कोर्ट ने सुनाई सजा, 3 साल कैद और 5 हजार का लगाया जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *