कोडरमा में JJA प्रखंड इकाई का हुआ गठन

Koderma: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के संगठन विस्तार के तहत मंगलवार को चंदवारा में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में...

kodrema block

Koderma: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के संगठन विस्तार के तहत मंगलवार को चंदवारा में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चंदवारा प्रखंड इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया. बैठक का नेतृत्व कोडरमा जिला महासचिव अनिल सिंह एवं चंदवारा प्रखंड संगठन विस्तार प्रभारी रामकुमार सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकजुटता, सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है. उन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और सभी सदस्यों को एक मंच पर जोड़कर कार्य करने का आह्वान किया. बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार मोदी को चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष, संतोष कुमार बरनवाल को उपाध्यक्ष, गौतम कुमार को सचिव, जयकांत मोदी को सहसचिव तथा सद्दाम अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया.

पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने का कार्य 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे. बैठक के अंत में संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर प्रेम भारती, सुधीर पांडे, मनीष बरनवाल, रामकृष्ण मेहता, विजय बरनवाल, सतीश सिंह, अमित सिंह, प्रभु राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

AlsoRead:कोडरमा: तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *