Click Here
Click Here
Click Here

171वें हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि, बाल अधिकारों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Koderma: 171वें हूल दिवस के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था बनवासी विकास आश्रम की ओर से प्रखंड के...

बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई

Koderma: 171वें हूल दिवस के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था बनवासी विकास आश्रम की ओर से प्रखंड के खरयोडीह पंचायत अंतर्गत गडीयाई गांव में श्रद्धांजलि एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया राजेन्द्र यादव की उपस्थिति में अमर शहीद सिद्धू-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

हूल क्रांति के इतिहास पर डाला गया प्रकाश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने हूल क्रांति के इतिहास, सिद्धू-कान्हू के संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया.

बाल अधिकारों को लेकर किया गया जागरूक

इस अवसर पर ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी की रोकथाम, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के महत्व की जानकारी दी गई. साथ ही समाज में शिक्षा, समानता और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई. कार्यक्रम में बनवासी विकास आश्रम, कोडरमा के सीएसडब्ल्यू सुधीर कुमार राणा, दिलीप राणा, सूरज शर्मा, सुजीत कुमारी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ALSO READ : रांची: पैसे लेकर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, जांच जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *