Click Here
Click Here
Click Here

ट्रांसजेंडर मतदाता के घर पहुंचकर DC ने किया SIR-2026 का शुभारंभ, शुरू हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण

Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान का शुभारंभ चास नगर निगम...

उपायुक्त अजय नाथ झा

Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान का शुभारंभ चास नगर निगम क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी से किया. अभियान की शुरुआत ट्रांसजेंडर मतदाता बबीता के आवास पहुंचकर की गई, जहां उपस्थित ट्रांसजेंडर मतदाताओं को एसआईआर अभियान की प्रक्रिया और उद्देश्य की जानकारी दी गई. इस दौरान संबंधित क्षेत्र के बीएलओ ने ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मौके पर ही एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया. उपायुक्त ने कहा कि यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक समावेशी और सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

दो चरणों में चलेगा SIR-2026 अभियान

डीसी ने बताया कि SIR-2026 दो चरणों में संचालित होगा. पहले चरण में मतदाता सूची में दर्ज सभी मौजूदा मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा. निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म जमा करने वाले मतदाताओं को बिना अतिरिक्त दस्तावेज मांगे प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की जाएगी. पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकेंगे, जबकि अपात्र नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकेगी.

देश में दसवीं बार हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद अब तक देश में नौ बार विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा चुका है और वर्ष 2025-26 का SIR देश का दसवां विशेष गहन पुनरीक्षण है. यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सहभागी और लोकतांत्रिक है. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. वहीं जिले के सभी प्रखंडों में भी बीएलओ द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण शुरू कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके.

ALSO READ : चाईबासा: बंदगांव भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *