Click Here
Click Here
Click Here

SIR अभियान के पहले दिन बंदगांव में शुरू हुआ गणना प्रपत्र वितरण, SDO ने किया बूथों का निरीक्षण

Chaibasa: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के प्रथम दिन मंगलवार को बंदगांव प्रखंड में मतदाता गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण शांतिपूर्ण...

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान

Chaibasa: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के प्रथम दिन मंगलवार को बंदगांव प्रखंड में मतदाता गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से शुरू हुआ. बूथ संख्या-55 सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने बीएलए-2 और स्वयंसेवकों के सहयोग से घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र के दो-दो सेट वितरित किए. मतदाताओं को निर्देश दिया गया कि वे आवश्यक जानकारी भरकर गणना प्रपत्र की एक प्रति निर्धारित समय के भीतर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं. प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटलीकरण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

बीडीओ ने लिया अभियान का जायजा

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भीष्म कुमार ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर वितरण कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने बंदगांव प्रखंड के नकटी मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने बीएलओ और अन्य कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी अभियान की जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानंद होता, मुखिया कुश पूर्ति, बीएलओ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ASLO READ : चाईबासा: बंदगांव भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *