बुंडू: रक्तदान जागरूकता अभियान के लिए ‘जय हो सेवा संस्था’ सम्मानित, पांचपरगना के रक्तदाताओं को समर्पित किया सम्मान

Bundu: बुंडू एवं पांचपरगना क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन में उल्लेखनीय योगदान...

सम्मान ग्रहण करते जय हो सेवा संस्था के पदाधिकारी
सम्मान ग्रहण करते जय हो सेवा संस्था के पदाधिकारी

Bundu: बुंडू एवं पांचपरगना क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जय हो सेवा संस्था’ को ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल रांची द्वारा सम्मानित किया गया. इस सम्मान को संस्था ने पांचपरगना क्षेत्र के सभी रक्तदाताओं और समाजसेवियों को समर्पित किया है. सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष पवन महतो, सदस्य धनेश महतो, मोहम्मद सेराज, मनोज पाठक एवं रमन सिंह उपस्थित रहे और सम्मान ग्रहण किया.

रक्तदाताओं को समर्पित किया सम्मान

संस्था के संस्थापक राजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी जागरूक रक्तदाताओं का है, जिन्होंने जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया. उन्होंने बताया कि पांचपरगना क्षेत्र में पहला रक्तदान शिविर लगाने का सौभाग्य जय हो सेवा संस्था को मिला था. आज यह देखकर खुशी होती है कि संस्था के प्रयासों से प्रेरित होकर कई अन्य सामाजिक संगठन भी रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं.

ALSO READ: गुमला के मजदूर की यूपी के ईंट भट्ठे में संदिग्ध मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार

समाज सेवा जारी रखने का संकल्प

उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं और रक्तदाताओं के सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि आज बुंडू एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो रहा है. संस्था ने इस सम्मान के लिए ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल रांची की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज सेवा और रक्तदान जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *