Pakur : जिला के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां कथित प्रेम संबंध के शक में एक विवाहिता महिला और युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है. आरोप है कि पति और उसके साथियों ने दोनों को पकड़कर बंधक बनाया. कपड़े फाड़े और अर्धनग्न हालत में गांव में घुमाया. इस दौरान लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पीड़िता के बयान पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया है. मामले में 5 नामजद समेत 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता के पति समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं. एसडीएम साईमन मरांडी और एसडीपीओ विजय कुमार की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ALSO READ : जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची साने आज पहुचेंगी दिल्ली, द्विपक्षीय यात्रा में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा


