Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर को मिलेगा नया आधुनिक बस स्टैंड, 14.11 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी

Chaibasa: शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. लंबे समय से प्रस्तावित नए बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में बड़ी...

new modern bus stand
Chakradharpur to get a new modern bus stand

Chaibasa: शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. लंबे समय से प्रस्तावित नए बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) ने पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए 14 करोड़ 11 लाख 1 हजार 136 रुपये की लागत वाली परियोजना का ई-टेंडर जारी किया है.

जारी टेंडर के अनुसार बस स्टैंड का निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा किया जाएगा. इच्छुक एजेंसियां ई-टेंडर (Agencies E-Tender) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तय की गई है, जबकि 21 जुलाई 2026 को टेंडर खोला जाएगा.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस स्टैंड

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि शहर में आधुनिक बस स्टैंड बनाने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे. अब टेंडर जारी होने के साथ यह योजना जमीन पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि नए बस स्टैंड के बनने से यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही बसों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा.

हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

सन्नी उरांव (Sunny Oraon) ने कहा कि नगर परिषद चक्रधरपुर शहर के विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है. नए बस स्टैंड के बनने से शहर के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना चक्रधरपुर के शहरी विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी.

ALSO READ: पाकुड़ : प्रेम प्रसंग के शक में विवाहिता और युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, मामला दर्ज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *