Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो : गिरिडीह राजधनवार से विवाह समारोह में पहुंचे बच्चे को पिकअप वैन ने 5 किलोमीटर घसीटा

Bokaro : शादी समारोह में आए 9 साल का बच्चा अंकुर कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया. पिकअप वाहन में फंसे...

Children dragged for 5 km by pickup van

Bokaro : शादी समारोह में आए 9 साल का बच्चा अंकुर कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया. पिकअप वाहन में फंसे बच्चे को घसीटते हुए करीब 5 किलोमीटर दूर हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 स्थित सीवान मोड़ तक ले जाया गया. परिजनों के द्वारा पीछा कर वाहन चालक को घेरा गया. हंगामा कर रहे परिजनों ने वाहन चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है. अंकुर का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है. घटना मंगलवार देर रात की है. घटना सेक्टर 4 थाना में क्षेत्र के जगरनाथ मंदिर के समीप हुई. जहां से हुई जो बच्चे को घसीटते हुए हरला थाना क्षेत्र के सिवान मोड़ तक ले गया.

मामला दर्ज करने और आरोपी को सजा दिलाने की मांग

परिजनों का आरोप है कि जब सेक्टर 9 हरला थाना में घटना के संबंध में मामला दर्ज करने को कहा गया, तब हरला थाना के पुलिसकर्मी इसे सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में हुई घटना बताकर पल्ला झाड़ने ऋगे. इससे परिजनों में नाराजगी बढ़ गई. आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे. हालांकि गाड़ी और ड्राइवर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था. इधर, वाहन का पीछा कर परिजनों का हो-हल्ला सुनकर स्थानीय लोगो ने गाड़ी वाले को रोका. गाड़ी के साथ ही ड्राइवर को पकड़ लिया. हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और ड्राइवर सहित गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया. परिजनों के अनुसार जब उन्होंने हरला थाना में लिखित आवेदन दिया तो उसे सेक्टर 4 थाना जाने के लिए कहा गया. परिजन मामला दर्ज करने और आरोपी को सजा दिलाने की मांग करते रहे. इस बात को लेकर स्थानीय लोगो और परिजनों की भीड़ हरला थाना में देर रात तक जुटी रही. अंकुर के पिता रितेश कुमार ने कहा कि हमलोग राजधनवार से रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए हुए है. जगरनाथ मंदिर के पास एक पिकअप वैन ने मेरे बच्चे को चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद गाड़ी वाले को रुकना चाहिए था, लेकिन नहीं रुका. बच्चे को घसीटते हुए करीब ले गया. स्थानीय लोगो ने अस्पताल पहुंचाया.

Also Read : राज्य पुलिस की अपील खारिज- दंड का आदेश रद्द करने का सिंगल बेंच का आदेश डबल बेंच ने रखा बरकरार 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *