Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़ : चुटुपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 15 से अधिक लोग घायल

Ramgarh : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों...

अनियंत्रित ट्रेलर

Ramgarh : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरा – तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि अब तक किसी के मौत की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार ट्रेलर करीब दो किलोमीटर तक अनियंत्रित होकर चलता रहा और इस दौरान उसने चार फोर व्हीलर, तीन दोपहिया वाहनों और एक बस को टक्कर मार दी.

15 से 20 लोग घायल, इलाज जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में लगभग 15 से 20 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. बस में सवार यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रेलर ने अचानक टक्कर मार दी. जिससे यह हादसा हुआ.

मौके पर पहुंचा प्रशासन, राहत कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत व बचाव कार्य जारी है. क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल इस हादसे में किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है.

 

ALSO READ : नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन: ज़ब्त किए गए 23 नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान शुरू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *