Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के नगर निकायों, पंचायत और परिषदों को खजाने में अब भी डालना बाकी है 82 करोड़, जानें किस शहर की क्या है हालत

Ranchi : झारखंड के नगर निकाय टैक्स वसूली में पिछड़ते जा रहे हैं. चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुसार, राज्य के नगर...

टैक्स की वसूली

Ranchi :  झारखंड के नगर निकाय टैक्स वसूली में पिछड़ते जा रहे हैं. चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुसार, राज्य के नगर निकायों पर होल्डिंग टैक्स की वसूली का दबाव बढ़ता जा रहा है. कुल मांग 248.68 करोड़ रुपये के मुकाबले अब तक मात्र 173.68 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है. अब राज्य के 48 नगर निकाय पंचायत और परिषद भी टारगेट से 81.92 करोड़ रुपए पीछे चल रहे हैं.

पेनाल्टी और रिबेट: करदाताओं के लिए चेतावनी

आंकड़े बताते हैं कि समय पर टैक्स न जमा करने का खामियाजा भी नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. जहां एक ओर नगर निकाय बकाये पर भारी जुर्माना लगा रहे हैं, वहीं समय पर टैक्स जमा करने वालों को रिबेट (छूट) भी दी जा रही है. निकायों ने कुल 3.79 करोड़ रुपये से अधिक का पेनाल्टी लगाया गया है. यह राशि सीधे तौर पर उन करदाताओं की जेब से जा रही है, जिन्होंने अपनी होल्डिंग टैक्स का भुगतान समय पर नहीं किया. अब तक करदाताओं को 5.15 करोड़ रुपये तक की छूट भी दी है. यह उन जागरूक नागरिकों के लिए है, जिन्होंने समय रहते टैक्स जमा कर अपनी जिम्मेदारी निभाई.

जाने कौन से नगर निकाय वसूली में कितने पीछे

• आदित्यपुर नगर निगम : कुल मांग 13.28 करोड़, बकाया 3.62 करोड़
• बासुकीनाथ नगर पंचायत : कुल मांग 60.29 लाख, बकाया 17.73 लाख
• बिश्रामपुर नगर परिषद : कुल मांग 2.21 करोड़, बकाया 1.09 करोड़
• बुंडू नगर पंचायत : कुल मांग 1.12 करोड़, बकाया 39.89 लाख
• चाईबासा नगर परिषद : कुल मांग 2.34 करोड़,बकाया 55.48 लाख
• चक्रधरपुर नगर परिषद : कुल मांग 2.76 करोड़,बकाया 89.90 लाख
• चास नगर निगम : कुल मांग 12.23 करोड़, बकाया 4.63 करोड़
• चतरा नगर परिषद : कुल मांग 2.49 करोड़, बकाया 1.20 करोड़
• चिरकुंडा नगर परिषद : कुल मांग 3.32 करोड़, बकाया 1.41 करोड़
• देवघर नगर निगम : कुल मांग 18.87 करोड़,बकाया 5.38 करोड़
• दुमका नगर परिषद : कुल मांग 2.42 करोड़,बकाया 70.50 लाख
• गढ़वा नगर परिषद : कुल मांग 3.97 करोड़,बकाया 1.86 करोड़
• गिरिडीह नगर निगम : कुल मांग 12.13 करोड़,बकाया 4.76 करोड़
• गोड्डा नगर परिषद : कुल मांग 2.56 करोड़, बकाया 91.18 लाख
• गुमला नगर परिषद : कुल मांग 2.66 करोड़, बकाया ₹87.44 लाख
• हजारीबाग नगर निगम  : कुल मांग 17.97 करोड़, बकाया 4.39 करोड़
• हुसैनाबाद नगर पंचायत : कुल मांग 1.04 करोड़,बकाया 39.05 लाख
• जामताड़ा नगर पंचायत : कुल मांग 1.78 करोड, बकाया 70.64 लाख
• झुमरीतिलैया नगर परिषद : कुल मांग 9.61 करोड़,बकाया 4.59 करोड़
• जुगसलाई नगर परिषद : कुल मांग 4.93 करोड़,बकाया 1.21 करोड़
• खूंटी नगर पंचायत : कुल मांग 1.91 करोड़, बकाया 54.30 लाख
• कोडरमा नगर पंचायत : कुल मांग 2.33 करोड़, बकाया 1.30 करोड़
• लातेहार नगर पंचायत : कुल मांग 1.70 करोड़,बकाया 74.81 लाख
• लोहरदगा नगर परिषद : कुल मांग 2.72 करोड़,बकाया 69.41 लाख
• मधुपुर नगर परिषद : कुल मांग 2.16 करोड़,बकाया 41.93 लाख
• मानगो नगर निगम : कुल मांग 25.76 करोड़,बकाया 9.95 करोड़
• मंझिआंव नगर पंचायत : कुल मांग 52.36 लाख,बकाया 20.08 लाख
• मेदिनीनगर नगर निगम : कुल मांग 12.37 करोड़, बकाया 5.00 करोड़
• मिहिजाम नगर परिषद : कुल मांग 1.71 करोड़,बकाया 58.06 लाख
• पाकुड़ नगर परिषद : कुल मांग 2.05 करोड़, बकाया 61.31 लाख
• फुसरो नगर परिषद : कुल मांग 5.18 करोड़,बकाया 1.59 करोड़
• राजमहल नगर पंचायत : कुल मांग 44.22 लाख, बकाया 14.20 लाख
• रामगढ़ नगर परिषद : कुल मांग 7.18 करोड, बकाया 2.31 करोड़
• साहिबगंज नगर परिषद : कुल मांग 3.06 करोड़,बकाया 82.76 लाख
• सरायकेला नगर पंचायत : कुल मांग 1.52 करोड़,बकाया 64.43 लाख
• सिमडेगा नगर परिषद : कुल मांग 1.42 करोड़,बकाया 41.80 लाख
• नगर उंटारी नगर पंचायत : कुल मांग 1.48 करोड़, बकाया 66.14 लाख
• चाकुलिया नगर पंचायत : कुल मांग 82.30 लाख, बकाया 34.00 लाख
• कपाली नगर परिषद : कुल मांग 1.86 करोड, बकाया 70.45 लाख
• डोमचांच नगर पंचायत : कुल मांग 1.88 करोड़, बकाया 1.10 करोड़
• बरहरवा नगर पंचायत : कुल मांग 77.96 लाख,बकाया 13.70 लाख
• छतरपुर नगर पंचायत : कुल मांग 1.00 करोड़,बकाया 35.95 लाख
• धनवार नगर पंचायत : कुल मांग 71.10 लाख,बकाया 21.08 लाख
हरिहरगंज नगर पंचायत : कुल मांग 1.48 करोड़,बकाया 83.81 लाख
• बरकी सराय नगर पंचायत : कुल मांग 84.25 लाख,बकाया 26.34 लाख
• महागामा नगर पंचायत : कुल मांग 61.03 लाख,बकाया 12.26 लाख
• धनबाद नगर निगम : कुल मांग 46.69 करोड़, बकाया 21.20 करोड़

 

ALSO READ : नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन: ज़ब्त किए गए 23 नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान शुरू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *