Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: सांप काटने से छात्र गंभीर रूप से घायल

koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय फुटलहिया (डगरनवां) में सांप ने दूसरी कक्षा के एक छात्र को काटने...

koderma snake cut

koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय फुटलहिया (डगरनवां) में सांप ने दूसरी कक्षा के एक छात्र को काटने से छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल छात्र की पहचान दिलीप मुर्मू पिता तालो मुर्मू के रुप मे हुई है. मिली जानकारी के अनुसार एक छात्र हैंडवॉश यूनिट पर हाथ धोने गया था. इसी दौरान हैंडवॉश की टूटी हुई टाईल्स में छुप कर बैठा सांप ने काट लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन – फानन मे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां, एंटी स्नेक वेंनम इंजेक्शन दिया. जिसके बाद परिजनो ने अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए तिलैया के जीवन ज्योति अस्पताल ले गए. जहां आईसीयू मे इलाज चल रहा है. वहीं स्थानीय व्यक्ति द्वारा सांप को रेस्क्यू की गई.

AlsoRead:डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों ने दिया मानवता का संदेश, IMA हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *