डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों ने दिया मानवता का संदेश, IMA हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन

Palamu : मेदिनीनगर डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को पलामू के IMA हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस...

Palamu : मेदिनीनगर डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को पलामू के IMA हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के चिकित्सकों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का संदेश दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था.

चिकित्सकों ने पेश की मिसाल

गौरतलब है कि पलामू जिला ब्लड बैंक अक्सर रक्त की कमी की समस्या से जूझता रहता है. ऐसे में सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है. चिकित्सकों द्वारा किया गया यह रक्तदान इन मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा. इस अवसर पर पलामू के सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता. उन्होंने आम लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है. रक्तदान शिविर में चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण का संदेश भी दिया गया.

Also Read : JSSC ने जारी की Answer key और रिस्पॉन्स शीट, अभ्यर्थियों को मिला आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *