मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा को मिला नया अध्यक्ष, निखिल सर्राफ ‘मोनू’ ने संभाली कमान

Lohardaga: सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच, लोहरदगा शाखा को नया नेतृत्व मिल गया है. संगठनात्मक प्रक्रिया...

मारवाड़ी युवा मंच के नए अध्यक्ष निखिल सर्राफ 'मोनू'

Lohardaga: सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच, लोहरदगा शाखा को नया नेतृत्व मिल गया है. संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत निखिल सर्राफ ‘मोनू’ को सर्वसम्मति से शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया. उनके निर्विरोध चयन पर मंच के सदस्यों ने खुशी जताते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. निवर्तमान प्रांतीय संयोजक एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंच के संविधान के अनुसार प्रत्येक वर्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए अध्यक्ष का चयन किया जाता है. इसी परंपरा का पालन करते हुए इस वर्ष निखिल सर्राफ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने कहा कि मंच समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहा है और नए नेतृत्व में इन गतिविधियों का और विस्तार होगा.

निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यों की सराहना

जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार के कार्यकाल में मंच ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए. उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष के रूप में निखिल सर्राफ ने संगठन के वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

जनसेवा को देंगे नई दिशा

नवनियुक्त अध्यक्ष निखिल सर्राफ ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सेवा, सहयोग और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है. आने वाले समय में संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने, युवाओं को मंच से जोड़ने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि जल्द ही शाखा की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी. स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सहायता और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग जैसे कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाया जाएगा.

सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

निखिल सर्राफ के अध्यक्ष बनने पर जय प्रकाश शर्मा, अभिषेक पोद्दार, अनुराग पोद्दार, चंदन राजगढ़िया, निशांत सर्राफ, आशीष पोद्दार, शैलेश पोद्दार, शुभम शर्मा, रितेश चौधरी, मयंक मोदी, मनीष राजगढ़िया, अपूर्व पोद्दार, कन्हैया राजगढ़िया, अभिषेक बंका, यश मित्तल, रूपेश चौधरी, गोकुल मित्तल, विक्रांत सर्राफ, आशीष अग्रवाल, विकास सर्राफ, सूरज शर्मा, हर्ष बंका, अतुल सर्राफ सहित मंच के अनेक सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. मंच के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा.

ALSO READ : लोहरदगा में SIR-2026 जनजागरूकता अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *