Click Here
Click Here
Click Here

JBVNL का मिशन 500 करोड़: जून में रिकॉर्ड वसूली के बाद अब जुलाई में नए कीर्तिमान की तैयारी

Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने जून के महीने में राजस्व वसूली के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं....

JBVNL's Mission 500 Crore: After record collection in June, now preparing for a new record in July

Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने जून के महीने में राजस्व वसूली के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. निगम ने जून में 468.52 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा छू लिया है. जेबीवीएनएल के सीएमडी के. श्रीनिवासन के निर्देश पर यह वसूली हुई है. बिलिंग एजेंसियों को केवल लक्ष्य नहीं दिए गए, बल्कि उनके साथ खुद संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. निगम का लक्ष्य जुलाई में 99 से 100 प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिलिंग करने और राजस्व वसूली को सीधे 500 करोड़ रुपये के पार ले जाने का है. निगम ने स्पष्ट किया है कि फील्ड के अधिकारी को इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें.

यह भी पढ़ें: रांची में सेना का जवान बनकर 2.99 लाख की साइबर ठगी, मकान किराए के नाम पर महिला को बनाया शिकार

आंकड़ों की जुबानी

• रिकॉर्ड बिलिंग: जून 2026 में राज्य के लगभग 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिलिंग पूरी की गई, जो अब तक का एक कीर्तिमान है.
• उपभोक्ताओं का दायरा: राज्य में कुल 55,97,117 बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं. इनमें से 52,95,689 उपभोक्ताओं के बिल समय पर जारी किए गए, जिससे राजस्व वसूली का मार्ग प्रशस्त हुआ.
• राजस्व की कमाई: निगम ने जून महीने में 468 करोड़ 52 लाख रुपये की रिकॉर्ड वसूली दर्ज की.

यह भी पढ़ें: रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: अब NIA करेगी जांच, चार राज्यों और विदेशी कनेक्शन खंगालने में जुटी एजेंसियां

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *