Chaibasa: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की गई है. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. वहां जिला प्रशासन की टीम ने उनकी अगवानी कर कुशलक्षेम की जानकारी ली.
प्रशासन ने की पूरी व्यवस्था
स्टेशन पर पहुंचने के बाद सभी श्रमिकों को उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए. साथ ही प्रत्येक श्रमिक को आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट भी प्रदान किया गया, ताकि घर पहुंचने के बाद उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. राज्य सरकार की पहल और प्रशासनिक समन्वय से सभी श्रमिक सुरक्षित अपने घर लौट सके.

सरकार ने लिया त्वरित संज्ञान
गौरतलब है कि तिरुवल्लूर स्थित औद्योगिक इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग और जिला प्रशासन ने लगातार संपर्क बनाए रखते हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की.
ALSO READ: रांची Nagar Nigam फंड के संकट में फंसा, 100 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं ठप


