Hazaribagh: लोहरदगा में आयोजित 26वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए हजारीबाग की 12 सदस्यीय टीम गुरुवार को हजारीबाग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. प्रतियोगिता 4 जुलाई तक आयोजित होगी, जिसमें राज्यभर के खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
6 बालक और 6 बालिकाएं करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व
हजारीबाग ताइक्वांडो संघ द्वारा चयनित टीम में 6 बालक और 6 बालिकाएं शामिल हैं. टीम में शिवांश राज, आराध्या केसरी, अंशिका राय, आराध्या राय, अलंग यशराज, रिया गोस्वामी, अंतरा कुमारी, आदित्य कुमार, कार्तिक कुमार, चिराग कुमार, निशांत कुमार एवं विवेक चौधरी शामिल हैं. सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण लिया है.

कोच और मैनेजर संभालेंगे जिम्मेदारी
टीम के मुख्य कोच आलोक रंजन एवं राजशेखर सिन्हा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे, जबकि पंकज यादव को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के दिलीप कुमार इस प्रतियोगिता में नेशनल रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे.
खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं
टीम के रवाना होने के दौरान हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार, सह सचिव रोशन गुप्ता, निरंजन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि हजारीबाग के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीतेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे.


