भारत और जापान के बीच ऊर्जा, AI समेत अन्य मुद्दों पर बनी सहमति, PM मोदी ने ताकाइची साने को कहा – छोटी बहन

NewsWave Desk : जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची साने तीन दिवसीय भारत दौरे पर है. इस दौरे के पहले दिन भारत और जापान...

भारत और जापानी

NewsWave Desk : जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची साने तीन दिवसीय भारत दौरे पर है. इस दौरे के पहले दिन भारत और जापान के बीच कई अहम मृद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही मई महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति भी बनी. मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार भारत और जापान के बीच रक्षा, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग की सहमति बनी. नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची साने के बीच इन मुद्दों पर सहमति बनी. इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच मेमोरंडम ऑफ कॉपरेशन साइन किया गया. जिसके तहत रक्षा, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी.

भारत-जापान साझेदारी को तैयार

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल के दौर में आपसी विश्वास सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी है. भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कई सालों से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य क्षेत्रों में जापान ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची साने को अपनी श्छोटी बहन बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों की गर्मजोशी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत और जापान का रिश्ता आपसी विश्वास, सम्मान और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती पर आधारित है.

 

ALSO READ : झारखंड : औसत से 46 फीसदी कम बारिश, किसानों की बढ़ी परेशानी, धान रोपनी पर मंडरा रहे संकट के बादल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *