रांचीः जल निकासी की व्यवस्था के लिए विधायक नवीन जयसवाल से मिले दुकानदार, स्थायी समाधान को लेकर हुई बात

Ranchi: रातू के ब्लॉक रोड में लगातार जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक नवीन जायसवाल...

RANCHI
स्थानीय दुकानदार प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: रातू के ब्लॉक रोड में लगातार जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक नवीन जायसवाल से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से अवगत कराते हुए बताया कि थोड़ी सी बारिश में भी सड़कें और बाजार जलमग्न हो जाते है.

दुकानदारों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की

दुकानदारों ने विधायक से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की.उन्होंने कहा कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है,लेकिन अब तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है.जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ALSO READ: 3 राज्यों की एक-एक सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान, बिहार के बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर और तेज प्रताप की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प

विधायक नवीन जायसवाल ने जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

विधायक नवीन जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *