Ranchi: बिहार की बांकीपुर सीट के साथ-साथ मध्य प्रदेश और गुजरात की भी एक-एक खाली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का शेड्यूल चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है. इसी शेड्यूल के तहत उपचुनाव कराए जा रहे हैं. बांकीपुर सीट को लेकर बिहार की सियासत में एक बार फिर चुनावी हलचल तेज हो गई है. भाजपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर 30 जुलाई 2026 को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 3 अगस्त को होगी.
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
- तेज प्रताप का दांव: महिला विकास मंच से जुड़ीं वीणा मानवी इस सीट से ताल ठोकने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की सदस्यता ली है और वह इस सीट से उम्मीदवार होंगी.
- प्रशांत किशोर की चुनौती: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी भी इस उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने जा रही है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

Read Also: रांची : चोरी की घटना का एक घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चुनाव का पूरा शेड्यूल
- गजट अधिसूचनाः 6 जुलाई
- नामांकन की आखिरी तारीखः13 जुलाई
- नामांकन पत्रों की जांचः 14 जुलाई
- नाम वापसी की अंतिम तिथिः16 जुलाई
- मतदानः 30 जुलाई
- मतगणना व नतीजेः 3 अगस्त


