Click Here
Click Here
Click Here

पहली बारिश में धंसा साढ़े चार करोड़ की लागत से बने पुल का गार्डवाल, गुणवत्ता पर उठे सवाल 

Lohardaga: लोहरदगा जिले के कैरो और भंडरा प्रखंड को जोड़ने वाली कंदिनी नदी पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बने...

collapses during first rain
Guard wall of bridge built at a cost of ₹4.5 crore collapses during first rain

Lohardaga: लोहरदगा जिले के कैरो और भंडरा प्रखंड को जोड़ने वाली कंदिनी नदी पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बने पुल का गार्डवाल पहली ही बारिश में धंस गया. करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का निर्माण तीन महीने पहले ही पूरा हुआ था. घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. इसे लेकर पहले भी विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब पहली ही बारिश में गार्डवाल धंसने से लोगों की आशंकाएं सही साबित होती नजर आ रही हैं.

ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

यह पुल कैरो और भंडरा प्रखंड के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी जांच और मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में पुल की संरचना भी प्रभावित हो सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी संवेदक व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

DDC बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले पर लोहरदगा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) राज महेश्वरम ने कहा कि गार्डवाल धंसने की सूचना अभी तक नहीं मिली थी. मामले की जांच कराई जाएगी. यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया गुणवत्ता सामने आती है तो संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: कोडरमा में युवती ने लगाया छेड़खानी और ब्लैकमेल का आरोप, SP से न्याय की गुहार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *