Click Here
Click Here
Click Here

विधायक कल्पना सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फॉर्म, राज्यवासियों से की खास अपील

Ranchi: झारखंड में लोकतंत्र की बुनियाद को और मजबूत करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत हो चुकी है....

Ranchi: झारखंड में लोकतंत्र की बुनियाद को और मजबूत करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत हो चुकी है. इस महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विधायक कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Form) भरा. इस मौके पर कल्पना सोरेन ने मतदाता सूची की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में आपका नाम सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में आपकी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी है.

विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों से की अपील 

विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरने की अपील की है. उन्होंने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम होना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है. आप स्वयं भी जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें. हमारा एक-एक जिम्मेदार कदम, एक मजबूत लोकतंत्र की ओर बढ़ेगा. प्रशासनिक स्तर पर इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे. जागरूक नागरिक बनकर इस अभियान का हिस्सा बनें और झारखंड के भविष्य को मजबूत करने में अपना योगदान दें.

Also Read: IndiGo का बड़ा विस्तार, नोएडा एयरपोर्ट से 8 नए शहरों को मिली कनेक्टिविटी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *