Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Chaibasa: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के चंपाबा गांव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग...

Chaibasa: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के चंपाबा गांव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में गांव के मुंडा, चंपाबा विद्यालय के शिक्षक, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के प्रति सतर्क रहने तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग को देने के लिए प्रेरित किया गया.

कई कानूनी प्रावधानों और योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल अथवा मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलने वाली मुआवजा योजना, बाल विवाह निषेध कानून, स्पॉन्सरशिप योजना, डायन प्रथा निषेध कानून, बच्चों एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई.

नशामुक्त समाज बनाने की अपील

राजेश कुमार नायक ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में परिवार, समाज और प्रत्येक ग्रामीण की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने सभी लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में अधिकार मित्र जिदन मुंडू, राजेश कुमार नायक, गंगाराम गागराई, पिंकी बोदरा, मंजुला हमसाय एवं अनिता बोदरा सहित चंपाबा गांव के मुंडा, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

ALSO READ : पलामू के पांडू प्रखंड में वज्रपात की घटना, पेड़ के नीचे मोबाइल चला रहे तीन युवकों पर गिरी बिजली

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *