Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में कांग्रेस की बैठक, SIR अभियान को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा

Chaibasa: जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर...

चाईबासा में SIR अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक
चाईबासा में SIR अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक

Chaibasa: जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की, जबकि सांसद कालीचरण मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान संगठन की भूमिका, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव एवं घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन और SIR प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे.

मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र के लिए जरूरी: कालीचरण मुंडा

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल रहना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यदि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी पात्र मतदाता का नाम हटाने जैसी स्थिति सामने आती है, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखेगी. उन्होंने मताधिकार की रक्षा को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया. प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देने और सत्यापन कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया.

ALSO READ: रोजगार मेला में 166 युवाओं को मिला ऑफर लेटर,25 कंपनियों ने किया चयन

कई संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां ने दिया. इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और अन्य संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *