Click Here
Click Here
Click Here

रांची में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, कांके से प्रोजेक्ट भवन तक बनेगा जाम मुक्त मॉडल कॉरिडोर

Ranchi: राजधानी में जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला...

Ranchi Nagar Nigam Meeting
नगर निगम की बैठक

Ranchi: राजधानी में जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है. कांके राम मंदिर से जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव चौक, रातू रोड चौक, हरमू बायपास होते हुए प्रोजेक्ट भवन तक पूरे मार्ग को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा. इसके लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई. नगर निगम इस पूरे कॉरिडोर को सिर्फ अतिक्रमण मुक्त ही नहीं, बल्कि जाम मुक्त, हरित, स्वच्छ और आधुनिक मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करेगा. ऐसे में सड़क पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेता, ठेले, दुकानों का अवैध विस्तार, अवैध पार्किंग, बेतरतीब ऑटो स्टैंड, अवैध होर्डिंग और सड़क किनारे संचालित अवैध चिकन-मीट दुकानों पर सख्त कार्रवाई होगी.

तीन विशेष टीमें करेंगी कार्रवाई

अभियान को लगातार प्रभावी बनाए रखने के लिए तीन विशेष प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट) टीमों का गठन किया जाएगा. पहली टीम शहर के अन्य इलाकों में अतिक्रमण हटाने का काम करेगी. दूसरी टीम मुख्य सड़कों पर DRMT के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी. वहीं, तीसरी विशेष टीम कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक दिन-रात निगरानी करेगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो.

फुटपाथ, ग्रीन कॉरिडोर और वर्टिकल गार्डन

जहां फुटपाथ नहीं हैं वहां नए फुटपाथ बनाए जाएंगे और जहां अतिक्रमण है, उसे हटाकर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता खाली कराया जाएगा. पूरे मार्ग पर वर्टिकल गार्डन, ग्रीन पैच, वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा.

दुकानों और सरकारी जमीन की होगी मापी

भू-संपदा शाखा सड़क के दोनों ओर विस्तृत सर्वे करेगी, जिन दुकानदारों या प्रतिष्ठानों ने सरकारी जमीन या सड़क पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ऑटो स्टैंड होगा शिफ्ट

नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट के पास नगर निगम की जमीन पर स्थायी ऑटो स्टैंड विकसित किया जाएगा, ताकि सड़क पर लगने वाला जाम खत्म हो सके.

अवैध वसूली करने वालों पर होगी FIR

नगर आयुक्त ने ऑटो चालकों और अन्य वाहनों से अवैध वसूली करने वालों की गुप्त पहचान कर वीडियो साक्ष्य जुटाने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. नगर निगम ने लोगों से भी अपील की है, कि ऐसी गतिविधियों की सूचना दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

साथ ही नगर आयुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा, कि उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि राजधानी को सुरक्षित, सुगम, स्वच्छ और आधुनिक शहरी स्वरूप देना है. यह कॉरिडोर रांची का पहला मॉडल अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त मार्ग बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में नए दाखिलों का रास्ता साफ, NMC ने 100 सीटों को दी मंजूरी, 150 सीटों की तैयारी तेज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *