Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जनता दरबार में DC ने सुनीं 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

Giridih: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे...

Janata Darbar
फरियादियों की समस्याएं सुनते डीसी

Giridih: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर फरियादियों को तत्काल राहत भी प्रदान की गई.

उपायुक्त ने मामलों की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को दिया स्पष्ट निर्देश

जनता दरबार में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली आपूर्ति, राशन वितरण, खाद्यान्न, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, म्यूटेशन, जमाबंदी, जमीनी विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया, कि शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए.

आमजनों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए. फरियादियों ने भी अपनी समस्याओं को सीधे उपायुक्त के समक्ष रखने और त्वरित सुनवाई होने पर संतोष व्यक्त किया. उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनता दरबार शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की शिकायतों का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में SDO ने किया SIR-2026 कार्य का निरीक्षण

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *