Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन पर विभिन्न समितियों ने SSP समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, बांधी पगड़ी

Ranchi: राजधानी रांची में मुहर्रम-2026 का पर्व आपसी भाईचारे और पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक...

Ranchi: Various committees honored SSP and other police officers for the peaceful conduct of Muharram, tied turbans on their heads.

Ranchi: राजधानी रांची में मुहर्रम-2026 का पर्व आपसी भाईचारे और पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने रांची पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है. शुक्रवार शहर की कई प्रमुख समितियों के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन समेत कई आला पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

यह भी पढ़ें: रांची में सनसनीखेज धोखाधड़ी: सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डायरेक्टर बनाने के नाम पर महिला से 72.65 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर तानी बंदूक

पुलिस अधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

मुहर्रम के दौरान मुस्तैदी और तत्परता से ड्यूटी निभाने वाले पुलिस बल और अधिकारियों की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को सम्मानित किया. इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी को पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: नीति आयोग के Fiscal Health Index में झारखंड टॉप-3 राज्यों में, ‘Achiever’ श्रेणी में मिली जगह

Ranchi: Various committees honored SSP and other police officers for the peaceful conduct of Muharram, tied turbans on their heads.

एसएसपी ने जताया आभार

इस सम्मान समारोह के दौरान रांची के एसएसपी ने भी सभी समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के पीछे इन सभी संगठनों और आम जनता की सहभागिता, सक्रियता और तत्परता का बहुत बड़ा योगदान रहा है. प्रतिनिधिमंडल में ये रांची के कई प्रमुख अखाड़ों, समितियों और शांति समिति के पदाधिकारी शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *