रिम्स में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उद्घाटन, अब एक ही जगह मिलेंगी आधुनिक आंखों की इलाज की सुविधा

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी-आरआईओ) का उद्घाटन किया गया. स्वास्थ्य मंत्री एवं...

Regional Eye Institute inaugurated at RIMS, now modern eye treatment facilities will be available at one place

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी-आरआईओ) का उद्घाटन किया गया. स्वास्थ्य मंत्री एवं रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने नए संस्थान का उद्घाटन किया. इस मौके पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक हरिराम बाबू के निधन पर शोक की लहर, कांग्रेस नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

आधुनिक तकनीक से होगी आंखों की जांच

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय नेत्र संस्थान शुरू होने से झारखंड में आंखों के इलाज की सुविधा और मजबूत होंगी. अब मरीजों को आधुनिक जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और जटिल नेत्र सर्जरी जैसी सुविधाएं रिम्स में ही मिल सकेंगी. इससे इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत भी कम होगी. वक्ताओं ने बताया कि यह संस्थान सिर्फ मरीजों के इलाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेत्र रोगों की रोकथाम, शोध और डॉक्टरों के प्रशिक्षण का भी प्रमुख केंद्र बनेगा. यहां मेडिकल छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और नेत्र विशेषज्ञों को आधुनिक प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी. रिम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का शुभारंभ रिम्स के लिए बड़ी उपलब्धि है. आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से यह संस्थान झारखंड के साथ-साथ आसपास के राज्यों के मरीजों को भी बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा. मौके पर नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया.

Regional Eye Institute inaugurated at RIMS, now modern eye treatment facilities will be available at one place

यह भी पढ़ें: अडानी सीमेंट फैक्ट्री बंदी के विरोध में सांसद कालीचरण मुंडा से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *