Giridih : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संचालित इस योजना के अंतर्गत जिले की 4,55,518 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल और मई 2026 की सम्मान राशि डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सफलतापूर्वक भेज दी गई है. इस मद में कुल 227 करोड़ 75 लाख 90 हजार (2,27,75,90,000) की राशि हस्तांतरित की गई है. योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को अप्रैल और मई माह की सम्मान राशि के रूप में 5,000 का भुगतान किया गया. समयबद्ध भुगतान से जिले की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है. जिससे न केवल उनके दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ेगी, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है
राज्य सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है. सरकार का मानना है कि महिलाओं के हाथों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचने से परिवार और समाज दोनों के विकास को नई गति मिलेगी.

DC ने कहा प्राथमिकता है कि प्रत्येक महिला को मिले लाभ
इस संबंध में DC रामनिवास यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंकिंग संस्थानों के समन्वय से भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक समय पर पहुंचे. जिससे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि आगे भी योजना के सुचारु संचालन एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा.
प्रखंडवार लाभुकों की संख्या
गिरिडीह – 39,217
गिरिडीह नगर निगम – 27,196
बेंगाबाद – 28,892
गांडेय – 32,564
जमुआ – 53,740
देवरी – 34,282
तिसरी – 13,572
गांवा – 21,295
धनवार – 47,767
धनवार नगर पंचायत – 2,150
बिरनी – 35,379
सरिया – 25,510
सरिया नगर पंचायत – 2,442
बगोदर – 31,939
डुमरी – 41,113
पीरटांड़ – 18,460


