Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : रिटायर्ड कॉलोनी पहली बारिश में ही जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Chaibasa : मानसून की पहली बारिश ने ही चक्रधरपुर की रिटायर्ड कॉलोनी की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. कॉलोनी...

पहली बारिश

Chaibasa : मानसून की पहली बारिश ने ही चक्रधरपुर की रिटायर्ड कॉलोनी की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. कॉलोनी की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया. कई घरों के सामने और आसपास भी पानी भर जाने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव इतना अधिक हो गया कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है.

लगातार बारिश से स्थिति होगी गंभीर

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है. वार्डवासियों ने नगर परिषद एवं संबंधित विभाग से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने, नालियों की सफाई कराने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है.

 

ALSO READ : कम सामान वालों के लिए खुशखबरी! IndiGo का नया Lite Fare लॉन्च, अब सस्ती हो सकती है हवाई यात्रा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *