News Desk:ओपनर स्मृति मंदना की अगुवाई में The Hundred के महिला ड्राफ्ट में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी देखने को मिली. स्मृति मंदना, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा को टीमों ने अपने साथ जोड़ा.
ड्राफ्ट के दौरान कुल 178 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जबकि 28 खिलाड़ियों को पहले ही फ्रेंचाइजी ने रिटर्न या सीधे साइन कर लिया था.ऋचा घोष को मैनचेस्टर सुपर जॉइंट ने करीब 50,000 पाउंड (लगभग 61 लाख रुपए) में खरीदा.टूर्नामेंट 21 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त तक खेला जाएगा.
मैनचेस्टर सुपर जॉइंट्स ने पहले ही स्मृति मंदना और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को टीम में शामिल कर लिया था, जबकि इंग्लैंड की स्टार स्पिनर Sophie Ecclestone को टीम ने रिटर्न किया.
वहीं,दीप्ति शर्मा को सनराइजर्स लीडर्स ने करीब 27,500 पाउंड(लगभग 34 लाख में खरीदा). उनके लिए किसी दूसरी टीम ने बोली नहीं लगाई. हालांकि यास्तिका भाटिया और श्री चरणी को ड्राफ्ट में कोई नहीं मिला, जिससे उन्हें निराशा हुई.
