Click Here
Click Here
Click Here

शराब घोटाला: गिरफ्तारी के बाद कारोबारी नवीन केडिया की बिगड़ी तबीयत, कोर्ट के आदेश पर रिम्स में भर्ती

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच जारी है. मंगलवार को गिरफ्तार किए गए शराब...

Oplus_16908288

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच जारी है. मंगलवार को गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी नवीन केडिया को बुधवार को रांची की विशेष अदालत में पेश किया गया, हालांकि, पेशी के दौरान केडिया ने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का हवाला दिया,जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराने का निर्देश दिया है. कोर्ट में पेशी के समय नवीन केडिया ने न्यायाधीश को बताया कि वह हृदय रोग सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं. केडिया की स्थिति को देखते हुए एसीबी की टीम उन्हें पहले ही एंबुलेंस से लेकर अदालत पहुंची थी. अदालत ने आरोपी को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एसीबी ने मांगी 5 दिनों की रिमांड:

एसीबी ने इस घोटाले की गहरी परतों को खोलने के लिए कोर्ट से नवीन केडिया की पांच दिनों की पुलिस रिमांड मांगी है.जांच अधिकारियों का मानना है कि केडिया से पूछताछ के जरिए शराब सिंडिकेट और इसमें शामिल अन्य रसूखदारों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं. रिमांड पर फैसला केडिया के स्वास्थ्य में सुधार के बाद आने की उम्मीद है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *