Gumla: घाघरा प्रखंड के घोड़ा टांगर गांव के समीप पीपल पेड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान गया जिला के गाफाखुर्द गांव निवासी आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार आयुष कुमार सिंह अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए घाघरा प्रखंड के ईचा गांव आया हुआ था. शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने नानी घर सिरकोट गांव जाने के लिए टेंपो से निकला था.
अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो
इसी दौरान घोड़ा टांगर गांव के समीप टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना जोरदार था कि आयुष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

ALSO READ: पलामू: जर्जर सड़क से परेशान रविदास टोला के ग्रामीण, PCC सड़क निर्माण की मांग तेज


