सरायकेला : बाजार बंद कराकर किया विरोध प्रदर्शन, कहा- सभी आरोपियों को सख्त सजा मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

Saraikela : आदित्यपुर में हुए हिमांशु हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और...

Himanshu Murder Case

Saraikela : आदित्यपुर में हुए हिमांशु हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से बाजार में घूमकर कई दुकानों को बंद कराया और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया.

कई दुकानों के शटर बंद, बड़ी संख्या में लोगों ने किया आंदोलन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक हिमांशु हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा. उनका कहना था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों का विश्वास कायम रखने के लिए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना आवश्यक है. बाजार बंद का व्यापक असर देखने को मिला. कई दुकानों के शटर बंद रहे और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आंदोलन में शामिल होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते नजर आए. पूरे क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *