NewsWave Desk : जम्मू कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF के जवानों की गाड़ी पलट गई. हादसे में 6 जवान घायल हो गये. घटना गांदरबल जिले के सोनमर्ग सुरंग के पास की है. घायल जवानों को सीआरपीएफ CRPF कैंप ले जाया गया है. पीटीआई PTI के अनुसार श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ CRPF का एक वाहन सड़क से फिसल गया. घायल जवानों को मौके पर ही प्राथमिक इलाज दिया गया. इसके साथ ही इलाज के लिये गुंड स्थित सीआरपीएफ CRPF कैंप ले जाया गया. जानकारी हो कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी साल के छह महीने में एक भी सीआरपीएफ CRPF जवान की जान नहीं गयी हो. इसे भारतीय सेना बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है.
सोशल मीडिया पर दी गयी जानकारी
सीआरपीएफ CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि मौजूद डेटा से पता चलता है पिछले कुछ दशकों में पहली बार किसी अभियान या अन्य तरीकों से सीआरपीएफ CRPF के किसी जवान की जान नहीं गयी. नक्सलवाद के खात्मे के कारण ये स्थिति हुई है. जिसमें किसी अभियान के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है.

ALSO READ : रांची: लैंड स्कैम मामला, नेक्सजेन महिंद्रा के मालिक विनय कुमार सिंह ने जब्त आईफोन लौटने की मांग की


