Click Here
Click Here
Click Here

Palamu: पुलिस हिरासत से चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, तलाश जारी

Palamu: जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदु बीघा गांव से एक चौंकाने वाली सूचना सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस...

police custody
Palamu: Accused escapes police custody

Palamu: जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदु बीघा गांव से एक चौंकाने वाली सूचना सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस हिरासत में लिया गया एक आरोपी थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने धारदार हथियार से एक ही परिवार पर हमला करने के आरोपी चितरंजन पासवान को बुधवार रात हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

जानें पूरा मामला

बताया जाता है कि बिंदु बीघा गांव में आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस घटना में एक मासूम बच्चा और उसके माता-पिता घायल हो गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

ALSO READ: रांची: सरकारी अस्पतालों में नहीं होगी दवाओं की कमी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *