Click Here
Click Here
Click Here

पाकिस्तान में भीषण सड़क दुर्घटना, खाई में गिरी बस, 40 लोगों की मौत

NewsWave Desk : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में...

सड़क दुर्घटना

NewsWave Desk  : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. जबकि आठ अन्य घायल हो गए. तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर चल रही बस हाईवे से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी. यह हादसा दाना सर इलाके में हुआ है. जहां बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की सीमा लगती है. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक के नियंत्रण खोने के बाद सीधे चट्टानी खाई में जा गिरी. रिंद ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सिर्फ उसके अपने यात्री ही नहीं थे, बल्कि एक दूसरी बस खराब हो जाने के कारण उसके यात्रियों को भी इसी बस में बैठा दिया गया था. इससे बस क्षमता से कहीं अधिक भर गई. पाकिस्तान में अब तक हुई सड़क दुर्घटनाओं में इस सड़क दुर्घटना को सबसे दर्दनाक बताया जा रहा है.

राष्ट्रपति ने जताया शोक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंन मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी ने भी हादसे पर शोक जताया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए.

 

ALSO READ रांची: लैंड स्कैम मामला, नेक्सजेन महिंद्रा के मालिक विनय कुमार सिंह ने जब्त आईफोन लौटने की मांग की

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *