Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निजी दौरे पर दिल्ली रवाना

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अचानक देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उनके इस दौरे को...

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अचानक देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उनके इस दौरे को पूरी तरह से व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्पना सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली गए हैं. मुख्यमंत्री और उनका परिवार शुक्रवार दोपहर बाद रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए.
बताया जा रहा है कि दिल्ली में उनके कुछ निजी कार्यक्रम तय हैं. इस वजह से वह अगले एक से दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में ही रहेंगे. एक से दो दिनों के भीतर रांची वापस लौटने की उम्मीद है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *