रांची: राज हॉस्पिटल की मनमानी पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

Ranchi: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीजों के शोषण के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया...

RANCHI
स्वास्थ्य मंत्री को सख्त आदेश

Ranchi: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीजों के शोषण के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. सोशल मीडिया पर राज हॉस्पिटल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने इसे ‘अत्यंत गंभीर’ मामला करार दिया है.

उच्चस्तरीय जांच टीम गठित करने का निर्देश

मंत्री ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, अजय कुमार को तुरंत एक उच्चस्तरीय जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए. डॉ. अंसारी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि, “मरीजों की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है’. ईलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जांच में राज हॉस्पिटल दोषी पाया जाता है, तो नियमों के तहत अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ:उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला: दो आरोपियों के बेल पर 8 जुलाई को ऑर एक के बेल पर 14 जुलाई को होगी सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *