Click Here
Click Here
Click Here

TSPC के जोनल कमांडर दिवाकर गंझू को हाईकोर्ट से मिली बेल

रांची: नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उसे संगठन...

रांची: नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उसे संगठन के नाम पर लेवी के लिए धमकी देने से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है. दिवाकर गंझू की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई.दिवाकर की ओर से हाईकोर्ट की अधिवक्ता तनु सिंह ने बहस की. कोर्ट ने आरोपी की जमानत में यह शर्त रखी है कि उसके एक पारिवारिक सदस्य बेलर बनेंगे. दिवाकर गंझू को जिस केस में बेल मिली है वह लातेहार जिले से जुड़ा मामला है. दिवाकर को रांची पुलिस ने पिछले वर्ष रांची के बुढमू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह जेल में बंद है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *