Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में नवनिर्मित नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद कार्यालय में नवनिर्मित नगर परिषद अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान जिला...

पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद कार्यालय में नवनिर्मित नगर परिषद अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी और नगर परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

इस मौके पर डीसी मनीष कुमार ने नवनिर्मित नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. वहीं अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के साथ ही नगर परिषद के नए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया.

इधर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी जारी है. इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में प्रशासन की देखरेख में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *