गुमला में कुएं में डूबने से वृद्ध महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Gumla: गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के टोटो थाना अंतर्गत कानाटोली में कुएं में डूबने से 68 वर्षीय वृद्ध महिला बुधनी उराइन, पति...

गुमला में कुएं में डूबने से वृद्ध महिला की मौत
गुमला में कुएं में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

Gumla: गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के टोटो थाना अंतर्गत कानाटोली में कुएं में डूबने से 68 वर्षीय वृद्ध महिला बुधनी उराइन, पति स्व. केश्वर उरांव की मौत हो गई. सूचना मिलते ही टोटो थाना के एसआई गफ्फार अंसारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

पानी भरने गई थीं महिला, पैर फिसलने से कुएं में गिरीं

मृतका के परिजन पहना उरांव ने पुलिस को बताया कि शनिवार को महिला घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में पानी भरने गई थी. इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गई. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

ALSO READ: झारखंड इंटक के अध्यक्ष फिर बने डॉ. प्रदीप बालमुचू, महाधिवेशन में मजदूर हितों पर कई प्रस्ताव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *