Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो में 34 दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित

Bokaro: शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को बीआरसी भवन में उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर...

बोकारो में 34 दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित
बोकारो में 34 दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित

Bokaro: शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को बीआरसी भवन में उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के तकनीकी सहयोग से क्षेत्र के 34 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए. शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख नियोति दे, BDO नम्रता जोशी और BEEO प्रतिमा दास ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रमुख नियोति दे और BDO नम्रता जोशी ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग हैं. उन्हें केवल सहानुभूति की नहीं, बल्कि समान अवसरों और सही उपकरणों की आवश्यकता है, ताकि वे भी सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.

ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड समेत कई उपकरण बांटे गए

शिविर के दौरान ALIMCO के विशेषज्ञों की टीम द्वारा पूर्व में चिह्नित बच्चों को उपकरण वितरित किए गए. इनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), बैसाखी, वॉकर, ब्रेल किट और सुगम्य छड़ी शामिल हैं. इस दौरान बताया गया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के ड्रॉप-आउट रेट को कम करना और उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है. ALIMCO के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों का वितरण जारी रहेगा. मौके पर शिक्षा विभाग से जुड़े BPO समेत अन्य BRC कर्मी मौजूद थे.

ALSO READ: बोकारो में ऑटो-टोटो जांच अभियान, 87 वाहनों से दो लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *