Bokaro: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बोकारो शहर के जोधाडीह मोड़, गरगा पुल, नया मोड़ और LIC मोड़ के पास कुल 275 ऑटो-टोटो के कागजात आदि की जांच की गई. जांच के दौरान 275 में से 87 ऑटो-टोटो को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते पाया गया. इन वाहनों से बतौर जुर्माना कुल 2,07,000 रुपये वसूले गए. अभियान के दौरान सभी ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया.
ALSO READ: चतरा: डीसी रवि आनंद का खास अंदाज, कक्षा में पढ़ाया विज्ञान, पर्यटन विकास पर भी रहा फोकस



