Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: सोनुआ में भाजपा की संगठनात्मक ताकत बढ़ाने पर मंथन, कार्यसमिति बैठक में बनी रणनीति

Chakradharpur : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनुआ मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष निशांत महतो की...

Chakradharpur
भाजपा की संगठनात्मक ताकत बढ़ाने पर मंथन

Chakradharpur : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनुआ मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष निशांत महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई.  बैठक में सोनुआ मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए मंडल के सभी 11 शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों की विस्तृत समीक्षा की.  उन्होंने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री “मन की बात” कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने, मंडल कार्यसमिति के गठन को शीघ्र पूर्ण करने तथा आगामी 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को संगठनात्मक रूप से उत्साहपूर्वक मनाने पर विस्तार से चर्चा की.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान एवं जिला मंत्री त्रिभुवन महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी पर मार्गदर्शन दिया. बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष  गोपाल कर, प्रखंड महामंत्री गणेश वंदिया, अर्जुन महापात्रा, गगन नायक, श्री निहार माहली. दीनबंधु प्रधान,  मंगल सिंह पडीया, संजय प्रधान, बीजू प्रधान, रविंद्र महतो, डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

ALSO READ : बोकारो: SIR-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बेरमो की BLO सविता देवी व मधुलता देवी बनीं Bokaro: BLO of the day

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *