चतरा: नशे में कार चला रहे चौकीदार ने कई लोगों को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल

Chatra: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित समाहरणालय के समीप शनिवार की शाम कथित रूप से नशे की हालत में कार चला...

Chatra: Drunk driver hits several people, injuring four

Chatra: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित समाहरणालय के समीप शनिवार की शाम कथित रूप से नशे की हालत में कार चला रहे एक चौकीदार फागू गंझू ने कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिससे उसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक चौकीदार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार (वाहन संख्या जेएच 02 बीडी 3847) को जब्त कर थाना ले गई.

यह भी पढ़ें: धनबाद में सियासी और आपराधिक उबाल: गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक के बाद भाजपा सांसद ढुलू महतो को दी 24 घंटे में रिजल्ट देने की धमकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *