Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, हर प्रमंडल में बनेंगे आधुनिक स्टूडियो

Ranchi: झारखंड सरकार स्कूलों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य...

झारखंड में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, हर प्रमंडल में बनेंगे आधुनिक स्टूडियो

Ranchi: झारखंड सरकार स्कूलों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य के सभी प्रमंडल मुख्यालयों के साथ रांची में अत्याधुनिक स्टूडियो स्थापित किए जाएंगे, जहां से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तैयार की जाएगी.

प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय में एक-एक स्टूडियो बनाया जाएगा

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संस्था झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने ई-शिक्षा कनेक्ट योजना के तहत इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है. योजना के अनुसार, रांची स्थित जेसीईआरटी परिसर में दो स्टूडियो और राज्य के प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय में एक-एक स्टूडियो बनाया जाएगा. विभाग फिलहाल इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है. करीब 14 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का उद्देश्य छात्रों तक विषयवार वीडियो लेक्चर, डिजिटल कंटेंट, प्रश्न बैंक, परीक्षा सामग्री और अन्य शैक्षणिक संसाधन अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है. वर्तमान में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल और गुरुजी ऐप के माध्यम से स्कूलों को डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है. नए स्टूडियो बनने के बाद इस व्यवस्था को और व्यापक तथा तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा. सरकार का मानना है कि प्रमंडल स्तर पर स्टूडियो स्थापित होने से स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप शैक्षणिक सामग्री तैयार करना आसान होगा. इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षण प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बनेगी.

शिक्षकों के प्रशिक्षण में भी मिलेगी मदद

नई व्यवस्था का लाभ केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेगा. शिक्षकों के लिए अनिवार्य 50 घंटे के ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए भी इन्हीं स्टूडियो में वीडियो आधारित प्रशिक्षण सामग्री तैयार की जाएगी. इससे शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों और नए पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रशिक्षण देने में सुविधा होगी.

AlsoRead:झारखंड भ्रष्टाचार के मामलों में आई कमी, ओडिशा और UP की तुलना में स्थिति काफी बेहतर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *