चाईबासा के युवा ने जीता मिस्टर बॉली फैशन शो सीजन-5 का खिताब

Chaibasa : चक्रधरपुर के युवा अमन प्रामाणिक ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन के दम पर मिस्टर बॉली फैशन शो सीजन-5,...

Fashion Show Season 5

Chaibasa :  चक्रधरपुर के युवा अमन प्रामाणिक ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन के दम पर मिस्टर बॉली फैशन शो सीजन-5, 2026 का खिताब जीतकर चक्रधरपुर के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. यह भव्य फैशन शो कोलकाता के बारासात स्थित रविंद्र भवन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कुल 13 पुरुष मॉडलों ने हिस्सा लिया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद अमन प्रामाणिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-7 में अपनी जगह बनाई और शानदार प्रस्तुति के साथ मिस्टर बॉली सीजन-5, 2026 का खिताब अपने नाम किया.

अमन प्रामाणिक ने जीता फैशन शो का खिताब

कार्यक्रम का आयोजन खुशी दत्ता द्वारा किया गया था. फैशन शो के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड में अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया. अमन प्रामाणिक की इस उपलब्धि पर चक्रधरपुर समेत पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने और राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी. अमन प्रामाणिक को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read : परिवहन नियमों में सख्ती का असर, रांची जिले में हर महीने 2200 नए चालक हो रहे तैयार, चालान से मिल रहे आठ से दस लाख रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *