Click Here
Click Here
Click Here

RIMS ट्रॉमा सेंटर में दवाओं के लिए नहीं लगेंगे बाहर के चक्कर, जल्द शुरू होगी अमृत फार्मेसी

Ranchi: गंभीर मरीजों के इलाज के दौरान दवाओं के लिए बाहर भटकने की परेशानी अब जल्द खत्म होने वाली है. रांची के...

rims

Ranchi: गंभीर मरीजों के इलाज के दौरान दवाओं के लिए बाहर भटकने की परेशानी अब जल्द खत्म होने वाली है. रांची के Rims ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही अमृत फार्मेसी का संचालन शुरू किया जाएगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब केवल औषधि लाइसेंस मिलने का इंतजार है. लाइसेंस जारी होते ही फार्मेसी मरीजों के लिए खोल दी जाएगी.

मरीजों को तत्काल दवा मिल सके

अभी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कई मरीजों को ऐसी दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती हैं, जो रिम्स के दवा भंडार में उपलब्ध नहीं होतीं. निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदने के कारण मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है. अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद जरूरत की अधिकांश दवाएं अस्पताल परिसर में ही रियायती दर पर उपलब्ध हो सकेंगी. रिम्स प्रबंधन ने डॉक्टरों से उन दवाओं की सूची तैयार कराने की योजना बनाई है, जिनकी सबसे अधिक मांग रहती है और जिन्हें मरीजों को अक्सर बाहर से खरीदना पड़ता है. इसी सूची के आधार पर अमृत फार्मेसी में दवाओं का स्टॉक रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल दवा मिल सके.

फार्मेसी का ढांचा पूरी तरह तैयार

प्रबंधन के अनुसार फार्मेसी का ढांचा पूरी तरह तैयार है और लाइसेंस की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. संचालन शुरू होने पर यहां नामी कंपनियों की जेनेरिक और ब्रांडेड दवाएं बाजार कीमत से कम दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी. गौरतलब है कि ट्रॉमा सेंटर और सेंट्रल इमरजेंसी के आसपास पिछले कुछ वर्षों में कई निजी मेडिकल स्टोर खुल चुके हैं, जहां से मरीजों के परिजन मजबूरी में दवाएं खरीदते हैं. अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद उन्हें अस्पताल परिसर में ही किफायती और भरोसेमंद विकल्प मिल जाएगा. रिम्स प्रबंधन का कहना है कि लाइसेंस संबंधी औपचारिकताएं पूरी होते ही अमृत फार्मेसी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. इससे मरीजों के इलाज का खर्च कम होगा और गंभीर परिस्थितियों में दवा उपलब्ध कराने में भी आसानी होगी.

AlsoRead:रांची में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, सुबह-सुबह घर-घर पहुंचे BLO

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *