सिमडेगा : पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा बर्बाद, सरकार जवाब दे : NSUI

Simdega : NSUI सिमडेगा द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेक एक्का के नेतृत्व में एक...

NSUI protests over paper leaks and irregularities.

Simdega : NSUI सिमडेगा द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेक एक्का के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए गए. जिलाध्यक्ष विवेक एक्का ने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक देशभर में 100 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और युवाओं का सरकार पर से विश्वास कम हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रही है.

पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर NSUI का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग

कार्यकारी जिलाध्यक्ष रोहन तिर्की ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाती है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की. महासचिव आशाद एकराम ने कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं के कारण छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं. वहीं महासचिव हिमेश पुरी ने कहा कि युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है. नेता यूसुफ खलीफा ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए. NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या जैसे मामलों के लिए सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है. संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की.

Also Read : चाईबासा: नोवामुंडी में किसान गोष्ठी आयोजित, शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *